ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

बेलगांव मनपा पर लहराएगा शिवाजी महाराज का भगवा-संजय राउत

427

महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक के बीच बेलगांव को लेकर सीमा विवाद काफी वर्षों से शुरू है। इस बीच बेलगांव में आठ साल बाद महानगर पालिका चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद और कद्दावर नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि, ‘हम चुनाव में एकीकरण समिति के प्रचार के लिए गए तो, उन पर फिर से कर्नाटक सरकार की दहशत देखने को मिलेगी। हम यहां से ही उन्हें मदद कर रहे हैं। इस बार बेलगांव महानगर पालिका चुनाव आठ वर्षों के बाद हो रहे हैं। बेलगांव पर मराठी लोगों की सत्ता को सरकार ने द्वेष में बर्खास्त किया था। भगवा झंडा उतारा गया। ऐसे कई कृत्य कर्नाटक सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर किये हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘2019 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के उम्मीदवार को लाखों वोट मिले थे। इस बार मुझे भरोसा है बेलगांव मनपा पर शिवाजी महाराज का भगवा झंडा फड़केगा। राउत ने मराठी जनता से एकीकरण समिति को समर्थन करने की अपील की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मरीजों की संख्या बढ़ी तो, सख्त होंगे प्रतिबंध- मुम्बई पालकमंत्री

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़