ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

गणेश पंडालों में पहले दिन गर्दी हुई तो सख्त होंगे प्रतिबंध-अजित पवार

143

महाराष्ट्र में 10 सितंबर (September) से गणेश चतुर्थी की शुरुआत होने जा रही है। घरों में गणेशउत्सव मनाने में कोई समस्या नहीं है। बड़े गणपति मंडलों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे। लेकिन बड़े गणपति मंडलों में पहले दिन गर्दी बढ़ी तो, अगले दिन सख्त पाबंदियां लगा दी जाएगी। ऐसी चेतावनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया है।

अजीत पवार ने आज पुणे में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़े गणपति मंडलों को यह चेतावनी दी है. 10 तारीख से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। यह उत्सव महाराष्ट्र और पुणे में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है।

लेकिन इस बार गणेशउत्सव को सादगी से मनाएं। घरों में गणेशउत्सव मनाएं।लेकिन बड़े गणेशोत्सव के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय को लागू किया जाना चाहिए। उस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए। बड़ा गणेशोत्सव मंडल त्योहार को सादगी से मनाए। प्रतिबंधों पर चर्चा की गई। लेकिन सख्त पाबंदियां को लादा नहीं जाएगा। इस साल गणेशोत्सव के अवसर पर उपस्थित होने का सवाल ही नहीं उठता। पवार ने कहा कि अगर बहुत भीड़ होती है, तो हम पहले दिन निर्णय लेंगे और अगले दिन सख्त निर्णय लेंगे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : विदेशी यात्रियों के लिए BMC की नई गाइडलाइन्स, इन देशों से आनेवालों को करानी होगी RT-PCR जांच

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x