ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में शिवसेना का डब्बा गुल, शिवसैनिकों नामर्दांगी मत दिखाओ-BJP

482

अगले कुछ महीनों में मुंबई में बीएमसी (BMC)चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर शहर में राजनीति गरमाई हुई है। वहीं भाजपा पूरी मुम्बई में बीएमसी में सत्तारधारी शिवसेना के खिलाफ पोलखोल अभियान चला रही है। हालांकि भाजपा के कई पोलखोल आयोजनों से पहले शिवसैनिकों ने अभियान के स्टेज और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। ऐसा आरोप भाजपा नेता द्वारा लगाया जा रहा है। अब इन तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता आक्रामक नजर आ रहे हैं।

हालहीं में मुंबई के चेम्बूर इलाके में शिवसेना ने पोलखोल अभियान का आयोजन किया था। इस अभियान के लिए तैयार किये गए रथयात्रा में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की थी। ऐसा आरोप भाजपा नेताओं की तरफ से किया गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेकिन भाजपा विधायक आशीष शेलार का कहना है कि इस तोड़फोड़ की घटना में कई लोग शामिल। उन सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाये। आज इसी मांग को लेकर आशीष शेलार ने चेम्बूर पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया था।

मेट्रो मुम्बई के लिए विनोद काम्बले के साथ राजेश सोनी की रिपोर्ट

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/pm-modi-in-mumbai-pm-modi-to-visit-mumbai-on-april-24/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़