ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

PM Modi In Mumbai: 24 अप्रैल को मुंबई आएंगे PM मोदी

141

स्वरकोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के नाम का पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया है। पुरस्कार की घोषणा 11 अप्रैल को हुई गई थी। इसी के मुताबिक 24 अप्रैल को मुंबई के षणमुखानंद हॉल में अवॉर्ड सेरेमनी होगी। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके काम और देश की सेवा के लिए दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मौजूद रहेंगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को कश्मीर का दौरा करने वाले है। कश्मीर में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर से मुंबई पहुंचेंगे। पहले यह संदेह था कि क्या PM मोदी कश्मीर की नियोजित यात्रा में शामिल हो पाएंगे ?लेकिन अब साफ हो गया है कि PM मोदी कश्मीर जाएंगे।

अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई के षणमुखानंद हॉल में हो रही है। यह पुरस्कार उषा मंगेशकर द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने मनोरंजन, खेल, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

Reported by :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/film-kgf-2-earned-rs-200-crore-in-two-days/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x