ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के यवतमाल में दो युवाओं के बहने का धक्कादायक वीडियो

501

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। जिसके कारण पानी को छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं इस बीच महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

दरअसल, यवतमाल में 2 युवक बाढ़ के पानी में बह गए। इन युवकों के पानी में बह जाने का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.. बाइक निकालने के प्रयास में दोनों युवक बाढ़ के पानी में बह गए। घटना वसंतनगर में काली से दिग्रस मार्ग पर हुई। युवाओं का नाम ज्ञानेश्वर जाधव और सुरेश गहिंद्रे हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आज शाम किया गया प्रार्थना सभा का आयोजन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़