ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

गणेशभक्त नहीं कर सकेंगे लालबाग का दर्शन

601

महाराष्ट्र (Maharashtra) का सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव बस तीन दिन दूर है। इस बीच प्रशासन भी कोरोना वायरस संक्रमण और कोरोना की तीसरी लहर को रोकने की तैयारी में जुट गया है। इसी वजह से गणेशोत्सव के दौरान भीड़ को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।

कोरोना संक्रमण के कारण गणेश भक्तों को लालबाग और पराल जैसे प्रसिद्ध गणेशमंडलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बप्पा के दर्शन के लिए लाखों लोग मुंबई के इन प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेश मंडलों में आते हैं। इनमें मशहूर कालाचौकी, लालबाग और परल के मंडल शामिल हैं।

मुंबई में गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी त्योहार कोरोना वायरस के बीच मनाया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस ने गणेश भक्तों से लालबाग, पराल और कालाचौकी इलाकों में न आने की अपील की है। इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धालुओं से मंडप में न जाकर ऑनलाइन दर्शन करने को ही कहा गया है। मुंबई पुलिस ने अपने नए आदेश में यह स्पष्ट किया है। इसलिए, त्योहार के दौरान राज्य भर से लालबाग परेल आने वाले भक्तों के लिए यहां ‘नो एंट्री’ होगी।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुंबई कोस्टल रोड परियोजना में 1 हजार करोड़ का घोटाला-BJP

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़