ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

352

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। मॉरिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को प्रशंसकों के साथ साझा किया।

अब क्रिस मॉरिस घरेलू टीम टाइटन्स को कोचिंग देंगे। इसके बारे में भी मॉरिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जिक्र किया है। क्रिस मॉरिस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से उनके फैंस को झटका लगा है।

आपको बता दें कि, मॉरिस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। साल 2021 की नीलामी में मॉरिस ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी के तौरपर बिके थे। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – बॉलीवुड के हैंडसम हंक आज मना रहे हैं अपना 48 वां जन्मदिन

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़