ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

बॉलीवुड के हैंडसम हंक आज मना रहे हैं अपना 48 वां जन्मदिन

135

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक सफल अभिनेता के साथ-साथ वो बॉलीवुड के बेस्ट डांसर भी हैं। साथ ही लुक्स और फिटनेस में भी ऋतिक की टक्कर में कोई नहीं। ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड के नाम से भी बुलाया जाता है।

ऋतिक रोशन को आज बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने विश किया है। इसके साथ ही आज ऋतिक की एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने भी ऋतिक को विश करते हुए ख़ास पोस्ट साझा कर उन्हें ” बेस्ट डैड ” का टैग दिया है।

ऋतिक रोशन ने “कहो न प्यार है ” फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर अपने करियर की शुरआत की थी। उनकी पहली फिल्म ही काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस साल ही ऋतिक ने सुज़ैन खान से शादी भी की थी। लेकिन साल 2013 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गये थे।लेकिन इनसब के बावजूद दोनों ही अपने बच्चों के लिए एक साथ आते है। जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती है।

ऋतिक ने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक आज शेयर किया। उनका ये लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं ऋतिक रोशन अपने आप को सबसे अलग भी मानते है। क्यूंकि उनके हाथ में 6 अंगूठे है ,इसके साथ ही बचपन में ऋतिक रोशन को एकबार डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था की वो कभी डांस नहीं कर पाएंगे। लेकिन इनसब को गलत साबित करते हुए ऋतिक रोशन ने अपनी काबिलियत की मिसाल पेश की है।

 

Reported By – Tripti Singh

Also Read – एक डोज वालों को लोकल में एंट्री !

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x