भारत ने टी20 (T20) वर्ल्ड कप से पहले अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इसी बीच इस मैच में एक मजेदार पल ने सबका ध्यान खींचा। इस मैच में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हुए नजर आए।
इस बार कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी गेंदबाजी के लिए विराट कोहली का मजाक उड़ाया. और ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी की। मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बॉलिंग करने दी, फैंस ने विराट कोहली को लंबी गैरमौजूदगी के बाद गेंदबाजी करते देखा। पहले पावरप्ले के बाद विराट कोहली ने गेंदबाजी की। कोहली के इस अनोखे बॉलिंग एक्शन को देख स्टीव स्मिथ हैरान रह गए। क्रीज पर मौजूद स्मिथ कोहली की पहली गेंद पर चूक गए।
वहीं स्मिथ ने सिंगल रन के लिए लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट खेला। उस समय स्मिथ का मजेदार रिएक्शन था।
स्मिथ को कोहली के अनोखे आर्म बॉलिंग एक्शन की नकल करते देखा गया। मैच के दौरान स्मिथ कोहली की हरकतों की नकल करते हैं और खुद को देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। आपको बता दे कि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में 153 रन से मैच जीत लिया।
Report by: Raksha Gorate
Also read: कोरोना को लेकर मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर, 97% मुंबईकरों को लगी पहली डोज