ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

कोरोना को लेकर मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर, 97% मुंबईकरों को लगी पहली डोज

144

बृहनमुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी मुंबईकरों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन पर बहुत ज्यादा जोर दे रही है। यही कारण है कि अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले 97 प्रतिशत नागरिकों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 55 प्रतिशत मुंबईकर फुल्ली वैक्सीनेटेड यानी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

वहीं बीएमसी ने अक्टूबर अंत तक सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है। बीएमसी के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार, मुम्बई में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 92 लाख 30 हजार लोग पात्र हैं। कोविन पोर्टल के मुताबिक, मंगलवार यानी 19 अक्टूबर तक शहर में 89 लाख 33 हजार यानी 97% मुंबईकरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं बचे 3 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बीएमसी द्वारा शहर के सभी वार्डों में ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ मुहिम चलाई जा रही है।

बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने जानकारी दी कि, ‘मुम्बईकरों को पहली डोज लगाने के लिए अक्टूबर अंत तक का लक्ष्य रखा गया है। अब तक सभी फ्रंटलाइन और हेल्थकेअर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक चलने-फिरने में असमर्थ 7.5 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मिशन अनलॉक: दुकान और रेस्टोरेंट शुरू रखने का समय बढ़ाया जाएगा, लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x