ताजा खबरें

विरार के अर्नाला बीच किनारे अचानक लोगों की बढ़ी भीड़, समुद्र किनारे आई मछलियां

486

मुंबई (Mumbai)से सटे विरार के पास अरनाला बीच पर गुरुवार को अचानक बड़ी संख्या में मछलियां बहकर आ गईं। जिसके बाद नागरिक उन मछलियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। इस बीच के किनारे बड़ी संख्या में मछुआरे रहते है जो अपनी दैनिक आजीविका चलाने के लिए जाल फेंककर मछलियों को फंसाकर पैसे कमाते है। अचानक बड़ी संख्या में समुद्र किनारे मछलियों को देख मछुआरे अर्नाला बीच के किनारे उमड़ पड़े।विरार के अर्नाला बीच का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर मछलियों के इतनी बड़ी संख्या में बीच के किनारे आने का कारण क्या है ये तो पोता नहीं लेकिन एक से डेढ़ फ़ीट समुद्र किनारे मछलियों को देख लोग समुद्र किनारे आ गए।

Also Read :- https://metromumbailive.com/police-arrested-smugglers-of-wild-parrots-and-turtles-illegally/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़