ताजा खबरेंदेशपॉलिटिक्स

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल, रामलीला मैदान में ऐतिहासिक समारोह

2.1k
Swearing in of new Chief Minister of Delhi tomorrow, historic ceremony at Ramlila Maidan

नई दिल्ली, 19 फरवरी: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।

तरुण चुघ ने कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है, जो जनादेश में तब्दील हो गया है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जहां जनता ने तानाशाही शासन को अस्वीकार किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली एक विश्वस्तरीय राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इस मौके पर हजारों लोग, खासकर आम जनता और गरीब तबके के लोग, प्रधानमंत्री मोदी और नई कैबिनेट को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

 

Read Also : Mumbai : रेबीज जागरूकता के लिए बीएमसी करेगी LED वाहन का उपयोग

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़