महाराष्ट्रमुंबई

Mumbai : रेबीज जागरूकता के लिए बीएमसी करेगी LED वाहन का उपयोग

950
BMC Limited Awareness campaign for use of LED vehicles

Mumbai :  रेबीज जागरूकता के लिए बीएमसी LED वाहन का उपयोग करेगी। पशुओं से मनुष्यों में रेबीज के संक्रमण को रोकने के लिए बीएमसी निरंतर अभियान चला रही है। पशु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक डॉ. कलिमपशा पठान ने बताया कि नगर निगम द्वारा नियुक्त पशु प्रेमी संगठनों की मदद से अब तक 25 हजार से अधिक आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एलईडी स्क्रीन आधारित वाहन तैयार किया गया है।

बता दें कि पशुओं से मनुष्यों में रेबीज के संक्रमण को रोकने के लिए नगर आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी के आदेशानुसार अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी, उपायुक्त चंदा जाधव के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियाँ कार्यान्वित की जा रही हैं। रेबीज मुक्त मुंबई के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में जन जागरूकता एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएमसी की ओर से ‘मिशन रेबीज’ संगठन के सहयोग से मुंबई में आवारा कुत्तों को टीका लगाने के लिए 28 सितंबर 2024 से एक सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है और यह मार्च 2025 तक जारी रहेगा।

बताया गया है कि वाहन में रेबीज के खतरे, टीकाकरण का महत्व, जिम्मेदार पालतू स्वामित्व और पशु कल्याण को बढ़ावा देने, रेबीज की रोकथाम और नियंत्रण उपायों में नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के बारे में बताया जाएगा।

क्या है रेबीज़

एक घातक वायरल संक्रमण जो संक्रमित जानवरों की लार से लोगों में फैलता है। रेबीज़ आमतौर पर किसी जानवर के काटने से फैलता है, उदाहरण के लिए, आवारा कुत्तों, बिल्लियों और चमगादड़ों के काटने से। लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, हाइड्रोफोबिया, फोनोफोबिया, अधिक लार आना, मांसपेशियों में ऐंठन, पक्षाघात और मानसिक भ्रम शामिल हैं। काटने या संदिग्ध काटने के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता लें। रेबीज़ का कोई खास इलाज नहीं है। लक्षण दिखाई देने पर यह करीब-करीब जानलेवा ही होता है। टीके से संक्रमण रोका जा सकता है।

 

Also Read : India Got Latent : विवादास्पद एपिसोड हुए Block ,हो रही तीखी निंदा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़