ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

तालिबानी आतंकवादियो ने सोमनाथ मंदिर तोड़ने का किया ऐलान

391

तालिबान (Taliban) जबसे अफगानिस्तान की सत्ता में आया है तब से डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है और अब उसने अपने आतंकवादी वाला रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने मंगलवार को महमूद गजनवी की कब्र पर पहुंचकर उसने गजनवी की तारीफ की और सोमनाथ मंदिर को तोड़े जाने का फिर ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि महमूद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को तोडा था। उसने भारत पर 17 बार हमले किए थे। और उसी की दरगाह पर अनस हक्कानी पहुंचा औऱ पहुंचकर हक्कानी ने बड़े गर्व से सोमनाथ मंदिर तोड़ने का ऐलान कर दिया।
हक्कानी ने ट्वीट भी किया, है ‘आज हमने 10वीं सदी के मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद महमूद गजनवी की दरगाह का दौरा किया।
भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर पर 1026 में महमूद गजनवी ने हमला किया था।कहा जाता है कि गजनवी ने करीब 5 हजार साथियों के साथ इस मंदिर पर हमला कर दिया और मंदिर की सारी संपत्ति भी लूट ली थी। सोमनाथ मंदिर पर इससे पहले और इसके बाद भी कई बार हमले हुए और उसे तोड़ा गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण भी हुआ।

Report by : Brijendra Singh

Also read : महाराष्ट्र के गृहमंत्री बदले की राजनीति करने में व्यस्त-BJP

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़