ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रामायण के रावण का हुआ निधन

154

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी जी का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। अभिनेता की मौत की खबर की उनके एक करीबी रिश्तेदार ने पुष्टि की है। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में हुआ।वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है।’रामायण’ में शानदार अभियन करने वाले अरविंद त्रिवेदी के कई और किरदारों को भी खूब सराहा गया। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया था। यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा।

आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में पहचान मिली, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। उन्हें शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Report by : Brijendra Singh

Also read : मुम्बई को कोरोना की तीसरी लहर से खतरा नहीं-BMC

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x