कोरोनाताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

तालिबानी आतंकियों ने किया भारतीय नागरिकों का अपहारण?

505

कट्टर आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। जिसके कारण अफगानिस्तान में फंसे दुनियाभर के लोग दहशत में है। इस बीच खबर आ रही है कि, ‘तालिबान ने कथित तौर पर काबुल हवाई अड्डे से कुछ यात्रियों का अपहरण कर लिया है।बताया जा रहा है कि इसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बताया जाता है कि अपहरणकर्ताओं ने काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से ही नागरिकों का अपहरण किया है। अफगानिस्तान में कई मीडिया आउटलेट्स ने इसे रिपोर्ट भी किया है। तालिबान समर्थकों द्वारा रविवार सुबह काबुल पर हमला करने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए।

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Read – विपक्ष की एकता पर भुजबल का बड़ा बयान, कहा-‘सरकारी और विपक्षी दलों का गठबंधन लोकतंत्र के लिए अच्छा’

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़