कोरोनाताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

विपक्ष की एकता पर भुजबल का बड़ा बयान, कहा-‘सरकारी और विपक्षी दलों का गठबंधन लोकतंत्र के लिए अच्छा’

253

आज कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रही है। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल होने वाले हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कद्दावर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भुजबल ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री ठाकरे की सोनिया गांधी के साथ बैठक अच्छी बात है। लोकतंत्र में ऐसे गठबंधन होते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही भाजपा के पास गठबंधन है। भाजपा अकेले नहीं है और NDA में भी कई दल शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे हो या पश्चियम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता हो या, या देश के अन्य किसी राज्य के मुख्यमंत्री एक साथ आते। है तो, इसमें गलत क्या है? सरकार और विरोधी दलों के गठबंधन अच्छे लोकतंत्र के प्रतीक है। सबको स्वागत करना चाहिए

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – ठाकरे सरकार के नेतृत्व में महाराष्ट्र की दुर्घति हुई-फडणवीस

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x