ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित बेलगाम में फिर बढ़ा तनाव

518

महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक के बीच एक बार फिर बेलगांव को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है। एक बार फिर बेलगाम नगर निगम के सामने लाल-पीला झंडा फहराने का प्रयास किया गया। यह झंडा कन्नड़ रक्षा वेदिका पदाधिकारियों द्वारा फहराया गया।

बेलगाम में लाल-पीला झंडा (Flag) फहराने की कोशिश करने के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ते हुए नजर आ रहा है। झंडा फहराने वाले 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुराना लाल पीला ध्वज खराब होने के बाद नया ध्वज लगाया गया है। ऐसा झंडा फहराने आये लोगों ने बताया। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से अनौपचारिक झंडों को लेकर तनाव बना हुआ है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पाचोरा न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़