ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक को AIMIM नेता का मुंहतोड़ जवाब

143

देश के पूर्व गृहमंत्री और महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी एवं कांग्रेस विधायक प्रणिती शिंदे ने सोलापुर में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी की पार्टी AIMIM पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने AIMIM को भाजपा की B टीम बताते हुए कहा था कि AIMIM को वोट देना मतलब BJP की मदद करना है। अब प्रणीति के इस बयान सोलापुर शहर के AIMIM अध्यक्ष फारुखी शाब्दी ने पलटवार किया है।

फारुखी ने कहा कि, ‘कांग्रेस नेता काम करते नहीं और दोष AIMIM को देते हैं। हमें भाजपा की B टीम बोलना बंद कर दो, जनता को सब पता चल गया है कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है। कांग्रेस के विधायक और सांसद भाजपा में प्रवेश ले रहे हैं। जिसके कारण भाजपा अपने मिशन में सफल हो रही है। कांग्रेस अपने हार का आत्मचिंतन करें, कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा दूसरे पर क्यों फोड़ रही हैं? कांग्रेस भाजपा की A टू Z टीम है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘साल 2019 के विधानसभा चुनाव में मैंने कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ा था। उस दौरान मेरे सामने कांग्रेस ने प्रचार करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुलाया था। आज सिंधिया भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब मुझे बताइए भाजपा की B टीम कौन है? कांग्रेस को मुस्लिम मतदाताओं का अपमान नहीं करना चाहिए। कांग्रेस को निचली स्तर की राजनीति करने से बचना चाहिए।

फारुखी ने आगे बताया कि, ‘हम जनता के लिए हम भी काम करते रहेंगे और जीतकर आएंगे। हमने लॉकडाउन में 20 हजार परिवारों को मुफ्त राशन बांटा था। हमने दवाखाने में पीपीई किट और लोगों को मास्क बांटे थे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित बेलगाम में फिर बढ़ा तनाव

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x