ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ठाकरे सरकार अपने कोरोना फैलाने वाले मंत्रियों पर ध्यान दें

408

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 10 तारीख से सबसे बड़े त्योहार गणेशउत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इसी वजह से गणेशभक्तों को रिझाने के लिए हर एक पार्टी कोशिश कर रही है। कल शिवसेना ने कोंकण (Kokan)  जानेवाले गणेशभक्तों के लिए टोल टैक्स मुफ्त किया था। वहीं आज भाजपा ने दादर से कोंकण जाने वाले गणेशभक्तों के लिए स्पेशल मोदी एक्सप्रेस चलाई है। इस दौरान भक्तों को भोजन भी बांटा गया। वहीं इस दौरान भाजपा विधायक नितेश राणे ने ठाकरे सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राणे ने ठाकरे सरकार पर तंज कसते हुए कहा है, ‘कि राज्य सरकार को सरकार में कोरोना फैलाने वालों पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को सारी भीड़ हिंदू त्योहारों के दौरान ही दिखती है। दहीहांडी आया और अब गणेशोत्सव आते ही सरकार को भीड़ दिखने लगी है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब उनके संबंधी, नेता मंडली सभाओं में भीड़ करते हैं तो, उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता। इसलिए नितिन राउत को गणेशोत्सव को देखने के बजाय सरकार में कोरोना स्प्रेडर को देखना चाहिए।”

Report by : Rajesh Soni

Also read : लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस में फूट

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़