महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार ने अनलॉक की शुरुआत कर दी है। लेकिन अब राज्य पर डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में लॉकडाउन 3.O की शुरुआत होती हुई दिखाई दे रही। सोमवार यानी 6 अगस्त को नागपुर के पालकमंत्री और महाराष्ट्र के ऊर्जामंत्री शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिर से प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
विभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक के बाद नितिन राउत ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि, कोरोना के ताजा मामले एक हफ्ते में दोहरे अंक तक पहुंच गए हैं। जिसके कारण प्रशासन को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारी संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के बाद 2 से 3 दिन में फैसला लिया जाएगा।
वहीं अब नागपुर (Nagpur) में लॉकडाउन लगाने को लेकर फूट नजर आ रही है। इस बीच ठाकरे सरकार में राहत एवं पुर्नवसन मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय वड्डेट्टीवार ने नागपुर में लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि, ‘लॉकडाउन लगेगा तो संपूर्ण राज्य में लगेगा सिर्फ नागपुर में नहीं। नागपुर के नागरिकों को वड्डेट्टीवार के बयान से बड़ा दिलासा मिला है। वहीं वड्डेट्टीवार और राउत के बीच नागपुर में लॉकडाउन लगाने को लेकर मतभेद नजर आ रहे हैं। अब वड्डेट्टीवार के बयान से फिर से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या राज्य में फिर लॉकडाउन लगने वाला है?
राउत ने नागपुर में लेवल 3 के प्रतिबंध की जानकारी दी है। जिसके अनुसार, गैर जरूरी दुकानों को दोपहर 4 और रेस्टोरेंटों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा वीकेंड पर एक बार फिर बाजार बंद रखने का फैसला लिटा जाएगा।
Report by : Rajesh Soni
Also read : गणेशभक्तों को महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी