कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

रेप के आरोपियों को बचा रही है ठाकरे सरकार-चित्रा वाघ

455

महाराष्ट्र में रेप(Rape) की लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्ष बलात्कार की घटनाओं को लेकर ठाकरे सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। इस बीच भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और तेज तर्रार नेता चित्रा वाघ ने ठाकरे सरकार पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में फंसे शिवसेना नेता संजय राठौड़ और एनसीपी नेता मेहबूब शेख को बचाने का आरोप लगाया है।

चित्रा वाघ ने कहा कि, ‘शिवसेना नेता संजय राठौड़ पर अब तक मर्डर केस दर्ज नहीं हुआ। वहीं मेहबूब शेख पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। उसको किसीने गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से सवाल करते हुए पूछा कि, ‘क्या मेहबूब शेख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नेता है, इसलिए उसे रॉयल ट्रीटमेंट मिल रहा है?

बता दें कि, कल शिवसेना ने BJP नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। खुद मुम्बई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं गोपाल शेट्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला को डेढ़ साल क्यों लग गए मामला दर्ज कराने में?

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – डेढ़ साल बाद याद आया छेड़छाड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़