कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

देश में बीते 24 घंटे में आये कोरोना के 31 हजार से अधिक मामले

153

देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में कमी देश के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि कोरोना के अचानक से वृद्धि तीसरे लहर की आहट देकर चली जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,382 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 23 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुकाबले कम है ।जबकि वहीं रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई है।वहीं एक दिन में 318 मरीजों की मौत के साथ देश में मरने वालों की संख्या 4,46,368 पहुंच गई है। जिसमें से केरल में सबसे अधिक 152 और महाराष्ट्र में 61 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में बीते 24 घंटे में नए मामले 31,382 ,24 घंटे में कुल ठीक होने होने वाले मरीज 32,542
जबकि एक दिन में हुई कुल मरने वालों की संख्या 318 रही है।देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3,00,162 जो कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,35,94,803
देश में अब तक ठीक हुए कुल मरीज 3,28,48,273
कोरोना से मृतकों का कुल आंकड़ा 4,46,368
एक्टिव मरीजों के आंकड़ों में 1,478 लोगों की कमी आई है। जिसके बाद देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,00,162 रह गई है, जो 188 दिन में सबसे कम है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश के 5 राज्यों से 86.6 प्रतिशत नए कोविड के मामले सामने आए हैं। जिसमें केरल में 62.72 फीसदी मरीज पाए गए हैं। जिसमें से केरल में बीते एक दिन में सबसे ज्यादा 19,682 नए मामले रिकॉर्ड गए हैं।इसके साथ ही महाराष्ट्र में 3,320 केस, तमिलनाडु में 1,745, मिजोरम में 1,257 और आंध्र प्रदेश में 1,171 नए केसेज दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को 72 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया।इसके साथ ही देश में अब तक Covid-19 टीकों की 84 करोड़ 83,39,90,049 से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Reported by – Brijendra Pratap Singh

Also Read – डेढ़ साल बाद याद आया छेड़छाड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x