ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई पर फिर मंडराया समुद्री तूफान का खतरा!

141

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ था। जो अब तेज हो गया और तूफान ने गुलाब चक्रवात का रूप धारण कर लिया है। आज इस चक्रवात की ओडिशा के समुद्री किनारे और आंध्र प्रदेश से टकराने की संभावना है। जिसका असर महाराष्ट्र सहित मुम्बई में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 27 और 28 सितंबर को मुम्बई में मूसलाधार बरसात हो सकती है। जिसको लेकर मुम्बईकरों को सावधान भी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग IMD की मौसम वैज्ञानिक शुभांगी भुते ने जानकारी दी कि, ‘बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ऊपर मंडरा रहे चक्रवात जैसी स्थिति का असर मुंबई, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र पर पड़ सकता है। जिसके कारण भारी बरसात की संभावना है। बारिश का असर महाराष्ट्र पर
अक्टूबर के पहले हफ्ते तक दिखाई देगा। कहीं हल्की-माध्यम तो, कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुम्बई और महाराष्ट्र में अगले 12 घंटों में तूफान बनने की संभावना है। जिसके कारण विदर्भ, मराठवाड़ा, और मध्य महाराष्ट्र में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं इसका साफ असर मुम्बई और कोंकण में दिखेगा। 26 से 29 सितंबर के बीच तेज बरसात की संभावना है।

एक प्राइवेट मौसम का अंदाजा लगाने वाली संस्था के प्रमुख साइंटिस्ट महेश पालावत ने जानकारी दी कि, ‘चक्रवात का असर मुम्बई पर 26 सितम्बर से दिखेगा। रविवार को मुम्बई में हल्की और सोमवार एवं मंगलवार को तेज बारिश होगी। वहीं 27 और 28 को मुम्बई में तेज हवा के साथ
बरसात होगी। इस दौरान 60 से 100 मिलीमीटर बारिश गिर सकती है। 28 सितंबर के बाद बरसात कम होगी। गुलाब चक्रवात का सबसे ज्यादा असर विदर्भ, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में दिखेगा। इस दौरान हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – 400 किलोमीटर का मुम्बई-कोंकण एक्सप्रेस वे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x