ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

संजय राउत ने दिखाया गठबंधन तोड़ने का डर

139

दिल्ली में आज गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अमित शाह की नक्सलवाद को लेकर मुलाकात हुई है। वहीं यह मुलाकात महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को गठबंधन को लेकर चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, आज संजय राउत पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में हैं। यह उन्होंने कार्यकर्ताओं की बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राउत ने कहा कि, कुछ लोग कहते हैं कि पुणे जिले में कोई हमारी सुनता नहीं है। ऐसा कैसे ? मुख्यमंत्री हमारे है। अजीत पवार भी मुख्यमंत्री की बात सुनते हैं। उनसे कहो हमारी भी सुनो। नहीं तो आज मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं? राउत के इतना कहते ही लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

राउत ने तुरंत अपने इस बयान पर स्पष्टीकरण भी दे दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा सुनो, गलत मत लिखो। नहीं तो तुरंत ब्रेकिंग चलाना शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री जायजा लेने दिल्ली गए हैं। कल हम भी दिल्ली पर राज करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में यह पता लगाने गए हैं कि दिल्ली में कौन सा कार्यालय है और प्रधानमंत्री कहां बैठते हैं?

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई से लगे क्षेत्र में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x