ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज लोकल यात्रियों को परेशानी होने की संभावना

514

मध्य रेलवे (Central Railway) द्वारा 6 मार्च 2022 यानी आज विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव के काम के लिए उपनगरीय खंडों पर मेगाब्लॉक लिया गया है। मेगाब्लॉक सुबह 8.37 से शाम 4.36 तक जारी रहेगा। वहीं इस अवधि के दौरान ठाणे से छूटने वाली डाउन स्लो और सेमी फ़ास्ट सेवाओं को दिवा और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फ़ास्ट लाइन पर लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा। इस दौरान यह लोकल ट्रेनें डोम्बिवली पर नहीं रुकेगी। और अपने गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी।

इसके अलावा सुबह 8.51 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो और सेमी फ़ास्ट लोकल ट्रेनों को कल्याण और दिवा के बीच अप फ़ास्ट लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा। हालांकि यह सभी सेवाएं डोम्बिवली पर रुकेंगी। वहीं इन ट्रेनों को फिर से दिवा अप स्लो लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा। जिसके कारण यह ट्रेन अपने गंतव्य तक 10 मिनट देरी से पहुंचेगी।

वहीं 11.16 से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वडाला, वाशी, बेलापुर और पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 10.48 से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा और गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लोकल सेवाएं निलंबित रहेंगी। वहीं सुबह 9.53 से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल, बेलापुर, वाशी से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव और बांद्रा से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन लोकल सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि मेगाब्लॉक के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच सेवाएं चलेंगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/multi-specialty-hospital-to-be-built-in-thane/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़