ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में 15 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए

617

दहिसर से दहानुकुरवाड़ी के बीच मेट्रो-2 (Metro-2) परियोजना को जल्द आम आदमी के लिए शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन मेट्रो सेवा शुरू करने से ठीक पहले MMRDA ने इस रूट के 17 में से 15 स्टेशनों का नाम बदल दिया है।

मुम्बई की दूसरी मेट्रो सेवा पश्चिमी उपनगर पर दौड़ने वाली है। स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला MMRDA ने स्थानीय लोगों की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया। मेट्रो 2 ए रूट के 17 स्टेशनों में से सिर्फ 2 स्टेशनों के नाम नहीं बदले गए हैं। जिनमें दहिसर ईस्ट और एक्सर मेट्रो के नाम नहीं बदल गए हैं।

वहीं जिन 15 स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनकी लिस्ट कुछ इस तरह है। अब अपर दहिसर का नाम आनंदनगर, रुशी संकुल का नाम कान्दरपाडा, IC कॉलोनी का नाम मंडपेश्वर, डॉन बॉस का नाम बोरीवली बेस्ट, शिंपोली का पहाड़ी अक्सर, महावीर का कांदिवली, कामराज नगर का दहानुकर वाड़ी, चारकोप का वलनई, मालाड का मालाड वेस्ट, कस्तूरी पार्क का लोअर मालाड, बांगुर नगर का पहाड़ी गोरेगांव, गोरेगांव का गोरेगांव बेस्ट, आदर्श नगर का ओशिवारा, शास्त्री नगर का लोअर ओशिवारा और डीएन नगर का अंधेरी वेस्ट कर दिया गया।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/bjp-linked-to-terrorists/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x