ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में हनीट्रैप का शिकार हुआ व्यापारी, वसूले गए 3 करोड़ से ज्यादा

135

मुंबई (Mumbai)में हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर वसूली करने वाले एक रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट के तीन लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। वहीं फिलहाल इस रैकेट एक मेंबर फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस को तलाश है। इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस रैकेट ने कोल्हापुर के एक शक्कर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे पिछले तीन सालों में करीब 3 करोड़ 26 लाख रुपयों की वसूली की है।

पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ‘गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनिल चौधरी की पहली मुलाकात कोल्हापुर के व्यापारी से साल 2016 में हुई थी। वहां दोनों की बीच गहरी दोस्ती हो गई। जब भी कोल्हापुर का व्यापारी मुंबई में आता था। तब वह अनिल चौधरी से मिलना नहीं भूलता था।

साल 2018 में कोल्हापुर के व्यापारी ने अनिल चौधरी को अपने होटल में बुलाया जहां वो ठहरा हुआ था। वहां चौधरी अपने गिरोह की महिला साथी लुबना वजीर को लेकर पहुंचा था। लुबना वजीर ने खुदको कोल्हापुर के व्यापारी के सामने एक रसूखदार महिला के तौरपर पेश किया। जिसकी पहचान कई राजनेताओं के साथ-साथ बड़े लोगों से थी।

जिसके बाद एक बार फिर कोल्हापुर का व्यापारी मुंबई आया हुआ था। फिर उसने चौधरी को अपने हॉटेल में बुलाया। लेकिन इस बार चौधरी के साथ गिरोह के दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। किसी बहाने से चौधरी अपने पुरुष दोस्त के साथ कमरे से बाहर निकल गया। फिर कमरे में चौधरी के साथ आई दो महिलाएं जोर जोर से चिल्लाने लगी। एक महिला ने व्यापारी पर रेप का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। और यहीं से शुरू हो गया वसूली और ब्लैकमेल का धंधा।

इसके बाद महिलाओं ने कोल्हापुर के व्यापारी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का डर दिखाते हुए अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू कर दिया। व्यापारी को वीडियो का डर दिखाकर इस गिरोह ने साल में उससे 2 करोड़ 90 लाख रुपयों की अवैध उगाही कर दी। लेकिन उनका अवैध वसूली का धंधा फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

जिससे परेशान होकर व्यापारी ने आत्महत्या का मन बना लिया था। लेकिन उनके बेटे ने अपने पिताजी की परेशानी को समझा। जिसके बाद व्यापारी पिता ने अपने सभी परेशानियों से बेटे को अवगत करा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने पिताजी की परेशानी को लेकर मुंबई पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की।

फिर वरिष्ठ इंस्पेक्टर महेश कुमार ठाकुर की टीम द्वारा शुक्रवार को अंधेरी में जाल बिछाया गया। आरोपियों को 26 लाख रुपये रकम देने के लिए वहां बुलाया गया और उसी दौरान तीन आरोपियों वहां गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: हड़ताल पर बैठे ST कर्मचारियों के खिलाफ फिर लिया गया एक्शन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x