ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

हड़ताल पर बैठे ST कर्मचारियों के खिलाफ फिर लिया गया एक्शन

157

महाराष्ट्र  (Maharashtra) में दीवाली से पहले शुरू हुई एसटी (ST) कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान में एसटी कर्मचारी मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एसटी कर्मचारियों की प्रमुख मांग महामंडल का राज्य सरकार में विलीनीकरण करना है। लेकिन सरकार इस।मांग को लेकर सहमत नजर नहीं आ रही है। इस बीच राज्य सरकार हड़ताली एसटी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है।

एक बार फिर एसटी महामंडल ने डेली वेगस पर काम करने वाले 238 वर्कर्स और हड़ताल में शामिल 297 ST कर्मचारियों का निलंबन किया है। अब तक एसटी महामंडल 2 हजार 776 कर्मचारियों को सस्पेंड कर चुका है। आपको मालूम हो कि राज्य भर में करीब 93 हजार एसटी कर्मचारी हैं।

बता दें कि, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नवाब मलिक ने एसटी महामंडल की विलीनीकरण की मांग को खारिज करते हुए राज्य सरकार की मजबूरियां बताई थी। उन्होंने कहा था कि, ‘अगर महामंडल का विलीनीकरण राज्य सरकार में हो जाता है तो, वर्कर्स की पगार देने के लिए राज्य सरकार को कर्ज लेना पड़ेगा। जिसके कारण राज्य सरकार के खजाने पर बहुत ज्यादा बोझ पड़ेगा।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read:  अमरावती में कर्फ्यू के कारण व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x