ताजा खबरें

पश्चिम रेलवे ने जोगेश्वरी में नए टर्मिनस के लिए जारी किया टेंडर

438

पश्चिम रेलवे ने जोगेश्वरी (Jogeshwari)में लंबी दूरी के ट्रेन टर्मिनस को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है। रेलवे बोर्ड ने परियोजना के लिए पहले ही 70 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह शहर में इस तरह का 7वां टर्मिनस होगा। नए टर्मिनस पर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा, यह मेट्रो लाइन 7 और लाइन 6 से अच्छी तरह से जुड़ा होगा,जोगेश्वरी में बनाया जाने वाला नया आउटस्टेशन ट्रेन टर्मिनस राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच पटरियों के पूर्वी हिस्से में बनेगा।मुंबईकरों को अपने गांव जाने के लिए ज्यादा दुरी की यात्रा ना करना पड़े इसलिए रेलवे ने ये निर्णय लिया

Also Read :- https://metromumbailive.com/kandivali-police-arrested-two-thieves-who-used-to-steal-auto-rickshaws-from-mumbai-and-surrounding-areas/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़