ताजा खबरें

मुंबईकरों को नए साल में मिलेगा बेस्ट है तोहफा, कैब और वॉटर टैक्सी चलाने की योजना

174

नए साल में बेस्ट बस (Best Bus)यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।बेस्ट नए साल में 50 नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें लॉन्च करेगी। ये बसें 14 जनवरी से मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी।मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से यात्रियों के लिए बेस्ट 10 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध होंगी।बेस्ट इस नई सेवा को शुरू करने के लिए अपने बेड़े में और बसें जोड़ेगी। इस वजह से अगले चार से पांच साल में बेस्ट के मुनाफे में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है

इस बीच बेस्ट भी ई-कैब सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहा है। यह फैसला लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। ई-कैब के लिए ठेकेदारों को टेंडर भी जारी किए गए हैं।ई-कैब बुक करने के लिए बस यात्री चलो ऐप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। बेस्ट की जून 2023 तक करीब 500 कैब लॉन्च करने की योजना है। इसके साथ ही बेस्ट कॉर्पोरटे कंपनियों को टक्कर देने के लिए जल्द ही वॉटर टैक्सी की भी शुरुआत करेगा। देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बस ने 18 अगस्त को मुंबई में एंट्री की। बस को स्विच मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह बस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन, बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और बेस्ट इन क्लास फीचर्स से लैस है। इसमें एक बार में 65 यात्री बैठ सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें आरामदायक सीटें हैं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/fire-broke-out-in-the-dark-shops-burnt-to-ashes/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x