ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आखिर क्यों सोनू सूद के पैर छू रहे लोग

297

लॉकडाउन (Lockdown)के बाद से ही कई स्टार्स लोगों की मदद करने के लिए आगे आए लेकिन उन सभी में से सोनू सूद आम जनता के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय कई जरूरतमंदों की मदद की थी और आज तक करते आ रहे हैं। एक्टर के प्रति लोगों का विश्वास पहले से और ज्यादा मजबूत होता जा रहा है और उसका जीता-जागता उदाहरण है ये लंबी लाइन, जो सोनू सूद के घर के बाहर लगी है। एक्टर आज भी लोगों की मदद के लिए हाजिर हैं और लोग भी उन्हें भगवान की तरह पूज रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो सोनू-सूद के घर के बाहर का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्टर के घर के बाहर मजबूर लोगों की लंबी लाइन लगी है जो अपनी-अपनी फरियाद लेकर आए हैं। सोनू के सामने आते ही सभी लोग उनके पैर छूने लगे। एक्टर मना करते हैं लेकिन आम जनता ने सोनू को इंसान से भगवान बना दिया है। सोनू एक-एक करके हर शख्स की परेशानी सुन रहे हैं और हर संभव मदद देने का वादा भी कर रहे हैं। वीडियो में एक महिला बता रही है कि उनके पति को कैंसर है और उनको मदद की जरूरत है। एक दूसरी महिला कर रही है कि उसका सात दिन का बच्चा सीरियस है और हमें यकीन है कि सोनू सर हमारी मदद करेंगे।

वीडियो देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि अब एक्टर एक मिसाल बन गए हैं जो जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सैल्यूट है सर आपको..दिल से..आप हमेशा ऐसे ही काम करते रहें। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट ह्यूमन बीन…आपके लिए दिल में सम्मान और बड़ा हो गया। काम की बात करें तो एक्टर फिल्म फतेह में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

Reported By :- Rajesh  Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/pathholes-due-to-heavy-rains-potholes-on-the-roads-of-mumbai-mumbai-stricken/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़