ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Pathholes: धुआंधार बरसात के कारण मुंबई की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, मुंबई त्रस्त

152

पिछले दो दिनों से मुंबई में जोरदार बरसात(Rain)हो रही है। जिसके कारण मुंबईकरों की परेशानी बढ़ गई है। भारी बरसात के कारण मुम्बई के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं धुआंधार बरसात के कारण मुंबई की सड़कों का हाल भी बेहाल हो गया है।

मुंबई के सबसे व्यस्त सड़कमार्गों में से एक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दो दिन की धुआंधार बरसात के बाद गड्ढों का साम्राज्य देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर विलेपार्ले स्थित सड़क पर 2.50 चौड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं।

वहीं इन गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सबसे ज्यादा एक्सीडेंट का खतरा टू व्हीलर बाइक चालकों पर हैं। इसके अलावा गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

ऐसे में प्रशासन को आम मुम्बईकरों की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत करना चाहिए। ताकि आम जनता को परेशानियों को कम किया जा सकें।

Reported By Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/siddharth-pithani-gets-bail-in-the-drug-case-related-to-sushant-singh-rajput/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x