ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आधुनिक युग में प्रगति की ओर महिलाएं

151

बात भारत (India) की हो या कहीं और कि महिलाएं अपना नाम खूब कमा रही है।हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है चाहे वो घर संभालना हो या ऑफिस के काम काज, चाहे खेल-कूद हो दुनिया से लड़ के आगे बढ़ना हो महिलाएं कहीं भी पीछे नही रहती।

दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहे जाने वाला फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री भी एक महिला है। जिनका नाम “सना मरीन” है , जिन्होंने अपने देश को कुछ इस तरह संभाला है कि वहाँ कही कोई परेशानी नही और वो दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी कहा जाता है ।हमारे देश में आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले भी रानी लक्ष्मीबाई थी ।जिन्होंने अपनी हिम्मत से अंग्रेज़ो के खिलाफ लड़ाई लड़ी औऱ अपनी आखरी सांस तक हार नही मानी ।भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चर्चाएं भी खूब हुई है।जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
हालांकि भारत में स्वतंत्रता के पहले लड़कियों को उतना शिक्षित नही किया जाता था। लेकिन हमारा देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों को शिक्षा देने की शुरुवात की ओर उसका नतीजा आज सभी के सामने है ।

आज के युग में अलग-अलग क्षेत्रों में लड़कियां भारत का नाम रोशन कर रही हैं । हमारे समाज और इतिहास में महिलाओं को अब भी कमजोर वर्ग का माना जाता है लेकिन महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है ।दुनिया के किसी भी ताकत से महिलाएं लड़ने में सक्षम होती है वो कभी भी पीछे नहीं हटती, कभी हारती नहीं ,कभी अपनी ज़िद्द नही छोड़ती ,निष्ठावान होती हैं ।और सर्वगुण संपन्न होती है ।चाहे अपना घर संभालना हो या एक देश महिलाएं दोनो को संभालने में सक्षम होती हैं ।

Report by : Tripti Singh

Also read : महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल कोश्यारी का CM ठाकरे को पत्र

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x