महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के साकीनाका में हुए बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। रेप के दौरान बलात्कारी दरिंदे ने महिला के गुप्तांग में लोहे की रोड डाल दी थी। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा सवालों के कठघरे में है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने महिला सुरक्षा को लेकर CM ठाकरे को पत्र लिखा है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भेजा है। पत्र में राज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई में साकीनाका रेप केस को लेकर कानून-व्यवस्था पर उंगली उठाई है।
इतना ही नहीं राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था पर दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का भी निर्देश दिया है।
बता दें कि, ‘मुंबई के साकीनाका इलाके में 32 साल की महिला से रेप की दर्दनाक घटना 10 सितंबर को सामने आई थी।
हैरान कर देने वाली घटना 9 सितंबर की रात साकीनाका के खैरानी रोड इलाके में घटी। मोहन चौहान पर एक महिला से रेप का आरोप है।
बता दें कि, साकीनाका रेप की घटना के। बाद विपक्ष भी महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार पर हमलावर है। भाजपा के तेज तर्रार विधायक नितेश राणे ने भी महिला सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। वहीं भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल भी राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात कर चुका है।
Reported by – Rajesh Soni
Also Read – चिकन और अंडे हुए महंगे, जानिए कितने बढ़े रेट?