भारत में कोरोना (Corona)की पहली और दूसरी लहर ने बहुत ज्यादा कहर बरपाया था। दूसरी लहर के दौरान कोरोना मरीजों के परिजनों को दवाई, ऑक्सीजन और बेड्स के लिए दर-दर भटकना पड़ा था। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग चरमरा गई थी। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा असर भारत पर नहीं हुआ। इस बीच WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोरोना मौतों को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
डब्ल्यूएचओ ने दावा किया है कि कोरोना काल में कोरोना के कारण भारत में 47 लाख लोगों की मौत हो गई। भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ें से 10 गुणा कोरोना से मौत का दावा डब्ल्यूएचओ ने किया है। पूरे दुनिया में कोरोना से मौत का एक तिहाई मौत भारत में कैसे? ऐसा सवाल अब भारत की तरफ से पूछा जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के दावों पर भारत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यह प्रश्न उपस्थित किया है।
वहीं अब पूरी दुनिया पर एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। भारत के पड़ोसी देश चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के कारण चीन में करोड़ो लोग कैद में रहने के लिए मजबूर है। वहीं भारत में भी कोरोना की चौथी लहर जून तक दस्तक दे सकती है। ऐसा अंदाज कानपुर आईआईटी ने व्यक्त किया है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbaikars-travel-cheaper-in-ac-local-trains-from-today/