ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज से AC लोकल ट्रेनों में मुंबईकरों का सफर हुआ सस्ता

145

गुरुवार 5 मई यानी आज से मध्य और पश्चिमी उपनगरीय रेलवे पर दौड़ने वाली वातानुकूलित लोकल यानी एसी लोकल की यात्रा सस्ती हो जाएगी। रेलवे द्वारा AC लोकल के किराए में 50 प्रतिशत की कमी की गई है।

साथ ही आम स्थानीय लोगों के लिए नॉन AC लोकल के प्रथम श्रेणी के किराए में भी कटौती की गई है। हालांकि, AC लोकल के प्रथम श्रेणी के पास की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से आप कम पैसे में एसी लोकल से सफर कर सकेंगे। कई लोगों ने अधिक किराए के कारण एसी लोकल में यात्रा करने से परहेज कर लिया था। वहीं कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री से AC लोकल के ज्यादा किराए को लेकर शिकायत भी की थी।

जिसके बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने भायखला में टिकट की कीमतों में कमी की घोषणा की थी। आज से एसी टिकट की दरों में पचास फीसदी की कटौती की गई है। हालांकि फर्स्ट क्लास पास रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए आज से एसी लोकल में यात्रियों की भीड़ देखने को मिलेगी।

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने 29 अप्रैल को मुंबई एसी लोकल के किराए में 50 फीसदी की कटौती की घोषणा की थी। फर्स्ट क्लास और एसी लोकल के लिए सिंगल-जर्नी का किराया आज से सस्ता हो जाएगा। एसी और नॉन एसी फर्स्ट क्लास के लिए संशोधित किराए आज से लागू होंगे। रोजाना यात्रियों द्वारा टिकट की कीमतों में कमी की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया। 5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम किराया को 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है।रावसाहेब दानवे ने यह भी कहा था कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों का किराया कम करने की लोगों की लंबे समय से मांग थी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/terrorist-organizations-like-pfi-and-raza-academy-more-dangerous-than-loudspeakers-rane/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x