ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

AC लोकल का किराया होगा कम, आम मुंबईकर के लिए सफर करना संभव!

473

आम मुंबईकरों को रेलवे बोर्ड तोहफे देने जा रहा है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने AC लोकल का किराया कम करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। फिलहाल AC लोकल में आम आदमी के लिए सफर करना संभव नहीं है। क्योंकि AC लोकल का किराया आम आदमी के पहुंच से बाहर है।

आपको मालूम हो कि, फिलहाल सामान्य मुम्बई लोकल ट्रेन में मुम्बई सेंट्रल से चर्चगेट की दूरी तय करने के लिए 5 रुपये चुकाने पड़ते हैं। वहीं AC लोकल में इसी दूरी को तय करने के लिए आम आदमी को 65 रुपये चुकाने पड़ते है। लेकिन AC लोकल की किराये में कटौती के बाद अब यात्रियों को इतनी ही दूरी तय करने के लिए 15 से 20 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। रेलवे बोर्ड ने भी AC लोकल के किराए को कम करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

अब AC लोकल का किराया मुम्बई मेट्रो की तर्ज पर निर्धारित किया जाएगा। AC लोकल के किराए को कम करने का फैसला लगभग हो चुका है। यह फैसला मुम्बई रेल विकास निगम और रेल मंत्री वैष्णवी के बीच हुई बैठक में लिया गया।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई में ट्रैफिक को कम करने के लिए नए नियम

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़