ताजा खबरेंमनोरंजनमहाराष्ट्र

एयर इंडिया के कर्मचारियों मकान न खाली करने की दी धमकी

150

Air India के प्राइवेटाइजेशन की शुरुआत हो चुकी है। अब कंपनी ने कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारियों को मकान खाली करने की तलवार लटक रही है। ऐसे में एअर इंडिया के कर्मचारी संगठन जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ एअर इंडिया यूनियंस, एअर इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन, एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड और ऑल इंडिया सर्विस इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। एअर इंडिया के कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर कर्मचारियों पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जाता है तो वो 2 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में एयर इंडिया की जनरल मैनेजर मीनाक्षी कश्यप को गुरुवार को एक पत्र भी लिखा है।कर्मचारी संगठनों ने एकपत्र लिखा है कि उन्हें कंपनी की ओर से एक नोटिस मिला है, जिसमें उनसे 20 अक्टूबर तक इस बात पर अंडरटेकिंग देने के लिए कह दिया गया है कि एअर इंडिया के प्राइवेट कंपनी बन जाने के बाद छह महीने के भीतर वो अपना मकान खाली कर देंगे। कर्मचारी संगठन कंपनी के इस तरह के नोटिस से ‘हतप्रभ’ हैं।

 

Reported By – Brijendra Pratap Singh

Also Read – मुंबई में बनेगा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, BMC ने मंगाया टेंडर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x