ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबई

भारत में अलुमिनियम और स्टील हुआ महँगा

149

वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, सप्लाई और डिमांड संकट की आशंका के चलते वैश्विक शेयरों में गिरावट के कारण एल्युमीनियम (Aluminum) की कीमतों में वृद्धि जारी रहेगी। दुनिया के एल्युमीनियम व्यापार में रूस का हिस्सा 12 प्रतिशत है।

वहीं एल्युमीनियम निर्यात पर रूस के प्रतिबंध से सप्लाई संकट और बढ़ेगा। आईसीआरए ने कहा कि सप्लाई में कमी से दुनिया भर में अलुमिनियम की उपलब्धता प्रभावित होगी। और जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक कीमतों में वृद्धि जारी रहेगी।

ICRA ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में एल्युमीनियम की कीमतें 3,875 प्रति टन के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। और वर्तमान में अलुमिनियम की कीमत 3,320 प्रति टन है। एल्युमीनियम की बढ़ते कीमत वैश्विक सप्लाई में कमी का सबूत हैं। इसके अलावा, यूरोपीय देशों में एल्युमीनियम की कीमत में वृद्धि ने भी वैश्विक बाजार में अलुमिनियम के दामों में वृद्धि में योगदान दिया है। यूरोपीय बाजार में एल्युमीनियम की कीमत सितंबर 2021 से तीन गुना हो गई है।

स्टील की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। और वैश्विक आपूर्ति पर असर के कारण स्टील की कीमतों पर असर पड़ रहा है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों ने भी कई वस्तुओं के आयात को प्रभावित किया है। जिसके कारण कई चीजों के दामों में बढोतरी हुई है। जिनमें गेहूं, स्टील, एल्युमीनियम और खाद्य तेल जैसी चीजें शामिल है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/raj-thackeray-will-roar-on-the-16th-foundation-day-of-mns/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x