ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

असली लड़ाई मुंबई में होगी, फड़णवीस की शिवसेना को चेतावनी

125

भारतीय जनता पार्टी को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में बंपर जीत मिली है। जिनमें उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड शामिल है। जिसके कारण भाजपा के नेता और कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है। इस बीच भाजपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) ने बीएमसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि, “लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। जीत को दिमाग पर हावी नहीं होने देना है। अभी तो असली लड़ाई मुम्बई में होगी।

अगले कुछ महीनों में मुंबई में बीएमसी चुनाव हो सकते है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा को मिली जीत से नेता और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।

Reported By :-Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/school-bus-fare-will-increase-in-mumbai-shock-to-parents/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x