ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मनसे के 16 वें स्थापना दिवस पर दहाड़ेंगे राज ठाकरे

153

आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 16 वें स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम का आयोजन पुणे के गणेश कला केंद्र में किया गया है। इस कार्यक्रम में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) खुद मौजूद रहेंगे। और राज्य भर के मनसे कार्यकर्ता और नेताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस समारोह की जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम के लिएराज्य भर से कार्यकर्ता पुणे पहुंच रहे हैं।

राज ठाकरे का यह दौरा आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में काफी अहम माना जा रहा है। इसलिए लोगों का ध्यान इस कार्यक्रम पर है। राज ठाकरे आज शाम 6 बजे मनसैनिकों को संबोधित करेंगे।

राज ठाकरे संबोधन में क्या कहने वाले हैं? इस पर हर किसीका ध्यान है। वहीं खुद राज ठाकरे मनपा चुनावों को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से राज ठाकरे ने मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

आज राज ठाकरे अपने संबोधन में कई विषयों पर बोल सकते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई पर राज ठाकरे भूमिका स्पष्ट कर सकते हैं? वहीं राज ठाकरे मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर मनसे की भूमिका के बारे में बताएंगे? राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार के 2 साल के कार्यकाल के बारे में राज ठाकरे बात कर सकते हैं। ओबीसी आरक्षण को लेकर MNS अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकती है। आज राज ठाकरे मनसे-भाजपा गठबंधन को लेकर कोई स्पष्टीकरण दे सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस नगर निगम चुनाव में मनसे एकला चलो का नारा दे सकती है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/unseasonal-rain-likely-in-entire-maharashtra-including-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x