ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कंगना रनौत को तत्काल गिरफ्तार करो, पद्मश्री वापस लो, नवाब मलिक की मांग

400

बॉलीवुड (Bollywood) की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी को भीख बताने वाले ट्वीट ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। जिसके कारण एक बार फिर कंगना लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कंगना रनौत की गिरफ्तारी की मांग की है।

मलिक ने कहा कि, ‘कंगना रनौत एक अभिनेत्री हैं। जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। कंगना कह रही है कि 1947 में भारत को मिली आजादी भीख थी, सच में भारत को आजादी 2014 में मिली। साल 1857 में शुरू हुआ स्वतंत्रता संग्राम के बाद लाखों लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई को दिशा दिखाई। 15 अगस्त को भारत स्वतंत्र होने के बाद कुछ अभिनेत्री इसके खिलाफ बोल रही है। हम मांग करते है कि तत्काल कंगना से पद्मश्री वापस ले लिया जाए। कंगना ने करोड़ों भारतवासियों के दिल को दुखाया है। अभिनेत्री ने स्वतंत्र सेनानियों का अपमान किया है। कंगना के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर, उनकी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: ST कर्मचारियों को नवाब मलिक के बयान से लगा झटका

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़