कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई किताब में हिंदुत्व पर दिए गए बयान से खुलकर असहमति जताई है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, ‘हिंदुत्व की तुलना ISIS से करना गलत और अतिरंजित है’। खुर्शीद की हिंदुत्व पर नई किताब में व्यक्त विचारों पर इस समय देश में बहस हो रही है।
खुर्शीद की किताब का जिक्र करते हुए आजाद ने ट्वीट किया, ‘हम हिंदुत्व की मिश्रित संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में हिंदुत्व से असहमत हैं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से करना वास्तव में गलत और अतिशयोक्ति है। आजाद कांग्रेस के जी23 समूह के प्रमुख नेता हैं। खुर्शीद ने कई मौकों पर इस समूह की खुलकर आलोचना की है। वहीं खुर्शीद को गांधी परिवार का विश्वसनीय माना जाता है।
Report By: Rajesh Soni
Also Read: कंगना रनौत को तत्काल गिरफ्तार करो, पद्मश्री वापस लो, नवाब मलिक की मांग