ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ST कर्मचारियों को नवाब मलिक के बयान से लगा झटका

156

दीवाली से ठीक पहले एसटी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर में हड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं अब तक यह हड़ताल जारी है। जिसके कारण राज्य के आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एसटी महामंडल को राज्य सरकार में विलीनीकरण करने की मांग पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का बड़ा बयान सामने आया है।

मलिक ने कहा कि, ‘एसटी कर्मचारियों का आंदोलन करने वाले नेताओं की मांग है कि राज्य सरकार सभी एसटी कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्ज दें। निश्चित रूप से निगम और कॉर्पोरेशन के कर्मचारी उनके होते हैं, सरकार के नहीं हो सकते। इन सभी संस्थाओं के कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

अगर सभी लोगों को राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्जा दे दिया तो,राज्य सरकार के पास इनकम के जितने स्रोत हैं। उससे भी सभी को पगार नहीं दी जा सकेगी। अगर ऐसा होता है तो पगार देने के लिए राज्य सरकार को कर्ज लेना पड़ेगा।

आपको बता दें कि, ‘एसटी कर्मचारी पिछले तीन दिनों से मुंबई के आजाद में हड़ताल कर रहे हैं। वहीं एसटी कर्मचारियों को विपक्षी दल मनसे और भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है।

Report By: Rajesh Soni

Also Read: CM उद्धव ठाकरे की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी, जानिए हेल्थ बुलेटिन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x