ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

समान नागरिकता कानून से लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून तक, राज ठाकरे की PM मोदी से तीन मांग

449

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने पुणे जनसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं नरेंद्र मोदी से समान नागरिकता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग करता हूँ। वहीं पीएम मोदी जल्द से जल्द औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दें। ऐसी तीन मांग राज ठाकरे ने पीएम मोदी से की है।

राज ठाकरे ने आगे कहा कि, ‘ औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर उनकी राजनीति को हमेशा के लिए खत्म कर दें। उनकी राजनीति के लिए हिंदू-मुस्लिम का ध्रुवीकरण कर एमआईएम का विस्तार किया गया। एमआईएम लगातार हिंदुओं के खिलाफ बोल रही है। तो उनकी रोजी-रोटी चलती रहेगी। लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं है कि एक राक्षस बढ़ रहा है।
उनका औरंगाबाद में सांसद बन गया। अब यह निजाम की औलादें यहां भटकने लगी है। ऐसी आलोचना राज ठाकरे ने की है।

राज ठाकरे ने AIMIM के विस्तार के लिए शिवसेना-भाजपा दोनों को जिम्मेदार बताया है। हिन्दू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के लिए दोनों पार्टियां एआईएमआईएम को बढ़ावा दे रही है। वहीं औरंगाबाद में शिवसेना का सांसद चन्द्रकान्त खैरे भी हार गया।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bmc-will-build-a-new-bridge-in-south-mumbai-mumbaikars-will-get-rid-of-traffic/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़