ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM ठाकरे का घर मातोश्री बंगला क्या मस्जिद है? राज ठाकरे ने पूछा राणा दंपति से सवाल

421

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Rajthackeray) ने आज पुणे में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया तब उस समय कुछ लोगों को हिंदुत्व और लाउडस्पीकर का मुद्दा जमा नहीं। हमारे खिलाफ सब एक आ गए। अन्यथा हमेशा लड़ते रहते हैं।

उन्होंने राणा दंपति पर भी हनुमान चालीसा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘सीधी बात है, राणा दंपति, मैंने क्या कहा था कि मस्जिद पर बड़ी आवाज में भोंगे बजेंगे तो हनुमान चालीसा बजाएं। मैंने बोला और राणा दंपति सामने आ गया। उन्होंने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद्द की। मातोश्री क्या मस्जिद है? जिसके बाद दोनों को जेल में डाल दिया गया।

राज ने आगे कहा कि, राणा दंपति और शिवसेना ने एक दूसरे खिलाफ जो मुंह में आया वो बोला। इतना कुछ होने के बाद भी लद्दाख में राणा दंपति और राउत एक साथ खाना खाते हुए नजर आते हैं। शिवसेना नेता और पाधिकारियों को कुछ मालूम नहीं पड़ता। जो लोग मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने आये थे उनके साथ भोजन कर रहे हैं। यह सब लोग ढोंगी हैं। इनका हिंदुत्व सिर्फ पकपक करने वाला है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/water-crisis-will-end-in-mira-bhayander-bmc-will-provide/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़