ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अनिल परब के घर के बाहर जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा

405

मुंबई (Mumbai) में एसटी (ST) कर्मचारियों का आंदोलन अब उबलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई यूनियनों ने एसटी कर्मचारियों के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। जिसमें से जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ता अब आक्रामक होते हुए नजर आ रहे हैं।

जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज अनिल परब के घर के बाहर जोरदार हंगामा किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने परब के घर पर स्याही फेंकने की भी कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर सोकर विरोध करने लगे। वहीं पुलिस ने जनशक्ति संगठन के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/karthik-aryans-31st-birthday-today/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़