ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमीरा भयंदरमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड ने की हत्या, आरोप उ.प्र. से गिरफ्तार

255

मीरा-भायंदर (Mira Bhayander) और वसई-विरार (Vasai- Virar) अपराध शाखा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती से 36 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। उस पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी 21 वर्षीय साथी की हत्या का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, बार-बार रुपयों की मांग और अनजान पुरुषों से बात करने से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

पता चला है कि मॉडलिंग के लिए बार-बार पैसे मांगने को लेकर आरोपी विशाल ठाकुर और उसकी लिव-इन पार्टनर वर्षा गोयल में लगातार झगड़े होते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी को लड़की द्वारा किसी अन्य पुरुषों से बात करना भी पसंद नहीं था। हत्या पिछले महीने वसई के एक फ्लैट में हुई थी। पड़ोसियों द्वारा फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना के बाद मामला उजागर हुआ।

गिरफ्तार आरोपी विशाल ठाकुर व मृतक वर्षा गोयल वसई के जीवन नगर स्थित अदाणी अपार्टमेंट में किराए के मकान में रह रहे थे। मूल रूप से मध्य प्रदेश से और बीच में कॉलेज छोड़कर वर्षा गोयल 2017 में एक मॉडल बनने के लिए मुंबई आई थी। रहने के लिए जगह की तलाश में, उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर से हुई, जो बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई का काम करता था।

आरोपी के मुताबिक, दोनों 2017 से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में वर्ष ने विशाल से मॉडल बनने के लिए 50,000 रुपये से 1 लाख रुपयों तक की मांग की थी। विशाल ने यह भी कबूल किया कि उसे वर्षा द्वारा अन्य पुरुषों के साथ बातें करना पसंद नहीं था।

विशाल ने अपने किराए के अपार्टमेंट में वर्षा की गला घोंटकर हत्या कर दी और उत्तर प्रदेश के अपने गृहनगर बस्ती भाग गए। उसे यूपी में स्थानीय स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मदद से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि हत्या आठ अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच हुई थी। पड़ोसियों ने अपने फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस को फोन किया तो उनके फ्लैट के बाथरूम में वर्षा की लाश चादर में लिपटी मिली।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/massive-uproar-by-workers-of-janshakti-sangathan-outside-anil-parabs-house/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x