ताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कार्तिक आर्यन का आज 31 व जन्मदिन।

166

बॉलीवुड (Bollywood)  के युथ आइकॉन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 31 व जन्मदिन मन रहे है।कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है लेकिन वह सिर्फ कार्तिक आर्यन का ही इस्तेमाल करते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे की कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वही उनके पिता भी पेशे से एक डॉक्टर है, लेकिन उनका सपना एक अभिनेता बनने का था इसलिए वह ग्लैमर की दुनिया में आ गए। कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अपने गुड लुक्स और शानदार अभिनय को लेकर कार्तिक काफी चर्चा में आ गए थे। इसके बाद “सोनू के टीटू की स्वीटी ” इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में काफी अच्छी पहचान दिलाई। अब कार्तिक की पहली थ्रिलर फिल्म ‘धमाका’ रिलीज हुई है जो बिल्कुल अलग जॉनर की है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक की एक अलग पर्सनैलिटी लोगों के सामने आई है। कार्तिक आर्यन ने हाल में अपने अभी तक के सफर और बॉलिवुड के बारे में खुलकर बात की है।कार्तिक यूथ की पहचान कहे जाते हैं और युवाओं के बीच उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। मेल और फीमेल दोनों ही फैंस कार्तिक को काफी पसंद करते है। वहीँ उनका मस्तीखोर अंदाज़ भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है।

धमाका’ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस को उनके करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस कहा जा रहा है। इस बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, ‘पिछले काफी समय से मैं कुछ अलग करना चाहता था। मुझे खुशी है कि धमाका में मेरी परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आई है। वहीँ आपको बतादे की हाल ही में वह फोर्ब्स की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हुए थे। इस ही बीच आपको बतादे की सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी कार्तिक आर्यन पर काफी फ़िदा थी जिसके बाद दोनों ने एक साथ लव आज कल इस फिल्म में काम भी किया था।

Reported By: Tripti Singh

Also Read: https://metromumbailive.com/when-the-purse-of-the-person-protecting-narendra-modi-was-stolen/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x